Search

 
 
 

जमशेदपुर : 31 अक्टूबर तक बिना फाइन के 9वीं व 11वीं बोर्ड का होगा निबंधन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर तक बिना फाइन के 9वीं व 11वीं बोर्ड में निबंधन (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा. इसके लिए 27 और 28 अक्टूबर को कॉलेज व स्कूलों में बच्चों का निबंधन किया जाएगा. वहीं, कॉलेज में पठन-पाठन 4 नवंबर से शुरू होगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि सभी प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि 9वीं और 11वीं का कोई भी बच्चा निबंधन से वंचित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए. किसी विद्यार्थी का साल बर्बाद न हो, इसके लिए जो भी करना है वे करें. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rangoli-competition-organised-at-guru-nanak-school/">रांची

: गुरु नानक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

लापरवाही की सूचना मिलने पर शिक्षक के खिलाफ की जाएगी विभागीय कार्रवाई

उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक की लापरवाही के कारण यदि किसी बच्चे का निबंधन नहीं हो पाया तो सूचना मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्राचार्य व शिक्षक निबंधन के लिए अतिरिक्त मैन पावर लगाए. सीमित संसाधन में बेहतर करना ही हमारा उद्देश्य है. साथ ही 8वीं कक्षा का सर्टिफिकेट नहीं होने पर अभिभावकों द्वारा दिए गए शपथ पत्र के आधार पर बच्चों का निबंधन किया जाए. किसी भी बच्चे को हम शिक्षा से वंचित नहीं रख सकते हैं. बच्चे में यदि पढ़ने की इच्छा है तो हम उसकी पूरी मदद करने को तैयार हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-government-aapke-dwar-programme-on-the-spot-disposal-of-7707-cases/">रांची

: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, 7707 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही