Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में साईं सेवा समिति का 9वां साईं महोत्सव 24 सितंबर को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वास्तु विहार मानगो में साईं सेवा समिति का 9वां साईं महोत्सव 24 सितंबर (रविवार) को आयोजित होगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष के रवि ने बताया कि सुबह 7 बजे कांकड़ आरती से महोत्सव की शुरुआत होगी. सुबह 9 बजे बाबा का अभिषेक, पूजा हवन दोपहर 1 बजे बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा. दोपहर 3 बजे बैंड बाजे के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो मानगो के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी. इस दौरान लगभग 10 स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया जाएगा. शाम को बाबा की धुप आरती के पश्चात प्रसिद्ध साईं भजन गायक राजकुमार एवं टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. एवं रात्रि 8 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-weekly-test-examination-conducted-in-2104-schools-of-the-district/">चाईबासा

: जिले के 2104 विद्यालयों में हुई साप्ताहिक जांच परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही