Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 80 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये हुआ रवाना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री हेमकुंड साहिब सेवक जत्था के तत्वावधान में शहर के 80 श्रद्धालूओं का जत्था सोमवार को हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये रवाना हुआ. स्टेशन परिसर में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, सतवीर सिंह सोमू,चंचल भाटिया और इंदरजीत सिंह तथा समाजसेवी राणा डे ने सभी श्रद्धालूओं को माला पहनाकर जालियावालाबाग ट्रेन से रवाना किया. ज्ञातव्य हो कि विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध था. अब यात्रा प्रारंभ होने से खुशी व्याप्त हो गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sundernagars-rugdidih-the-neighbor-set-the-tempo-on-fire-then-people-tied-and-beat-him/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर के रूगड़ीडीह में पड़ोसी ने टेंपो में आग लगायी तो लोगों ने बांधकर पीटा

18 वर्षों से यात्रा पर जा रहा है जत्था

श्री हेमकुंड साहिब जत्था के हरजीत सिंह ने बताया कि विगत 18 वर्षों से जत्था हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहा है. जत्थे में शामिल श्रदालु ऋषिकेश, हेमकुंड साहिब, पौण्टा साहिब, दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन के बाद 16 जुलाई को जमशेदपुर वापस आयेंगे. जत्थे में मुख्य रूप से हरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह, ताज सिंह, सुखविंदर सिंह, मंजीत सिंह, हरदेव सिंह,प्रेमपाल सिंह समेत कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जत्थे की रवानगी के मौके पर हरविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, अमनजोत सिंह, राहुल नाग, रविशंकर तिवारी, सतीश सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-worried-about-deteriorating-law-and-order-letter-written-to-chief-minister/">जमशेदपुर

: गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चिंतित, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही