Search

जमशेदपुर : डिमना बस्ती में झुका बिजली का टेढ़ा पोल, नीचे झूल रहे तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Mango-Vikash-Bijli-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> Jamshedpur : मानगो में डिमना बस्ती में ऊपर टोला स्थित बिजली का पोल टेढ़ा होकर एक तरफ झुक गया है. पोल टेढ़ा होने से तार भी नीचे आ गया है. इससे यह पोल काफी खतरनाक हो गया है. लोगों का कहना है कि तार नीचे आने से कभी भी किसी को करंट लग सकता है. लोगों ने इसकी शिकायत मानगो के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार से की, लेकिन अब तक बिजली विभाग ने पोल ठीक नहीं कराया है. इस पर लोगों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. लोगों का कहना है कि अगर महिलाएं अपने सिर पर पानी का बर्तन लेकर जाती हैं, तो बर्तन बिजली के तार में कभी भी छू सकता है. इससे बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-cm-took-group-photo-doctors-and-staff-of-subarnarekha-nursing-home-were-happy/">घाटशिला:

सीएम ने खिंचवाई ग्रुप फोटो, खुश हुए सुवर्णरेखा नर्सिंग होम के चिकित्सक व कर्मचारी

गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं गाड़े गए बिजली के पोल

हंगामे की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे. विकास सिंह ने विभागीय अधिकारियों को पोल के टेढ़े होने की जानकारी दी और इस समस्या को हल करने को कहा. विकास सिंह ने कहा कि पूरे इलाके में बिजली के पोल ठीक से नहीं गाड़े गए हैं. इसी वजह से वे टेढ़े हो रहे हैं. प्राक्कलन के मापदंड को नहीं अपनाया गया. प्राक्कलन के अनुसार गड्ढा नहीं किया गया और ना ही मजबूतीकरण के लिए ढलाई की गई है. इस मौके पर विकास सिंह के साथ संदीप शर्मा, संजू देवी, इंदु शेखर सिंह, गोपाल यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//