Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में फर्जी तरीके से क्लिनिक चलाने का मामला दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच 33 पर फर्जी तरीके से क्लिनीक चलाने के मामले में रणधीर कुमार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने रणधीर के बयान पर डॉ सुरेश राव, डॉ बाजी राव, डॉ एम गज्जू राव और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसके पूर्व रणधीर ने इस मामले में लेकर थाना में लिखित शिकायत की थी. उसने पुलिस को बताया था कि वह 11 मई को मानगो एनएच-33 स्थित उमा अस्पताल के पास ओम साई क्लिनीक में बवासीर का इलाज कराने गए थे. क्लिनीक में एक व्यक्ति बैठा था जिसने अपना नाम डॉ सुरेश राव बताया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-damaged-hand-pump-repaired-in-pinguvasai-tola-of-gitikendu-village/">नोवामुंडी

: गितिकेंदु गांव के पिंगुवासाई टोला में खराब चापाकल की हुई मरम्मत

एक दिन तक बेहाश रहा था मरीज

इलाज के लिए 200 रुपये फीस देकर शिकायत बताई तो डॉक्टर ने उन्हें एक गोली खिला दी और एक दवा की पर्ची देते हुए बाहर से अन्य दवा खरीदने को कहा. डॉक्टर ने एक सप्ताह बाद आने की बात कहते हुए घर भेज दिया. घर लौटने के बाद चक्कर आया और वह बेहोश हो गए और एक दिन तक बेहोश रहे. होश आने पर जब क्लिनीक के आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि डॉ सुरेश राव के नाम से कोई दूसरा व्यक्ति लोगों को दवा देता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही