Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेल से छूटे बदमाश ने सिदगोड़ा में चलाई गोली, एक घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सुखिया रोड 10 नंबर बस्ती निवासी सन्नी सिंह पर शनिवार रात हमलावरों ने फायरिंग कर दी. घटना में सन्नी के हाथ में गोली लगी है. गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई. सन्नी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा. सन्नी ने बताया कि वह रात में जागरण से वापस अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते में करण सिंह उर्फ मामे ने उसे रोका और फायरिंग कर दी. इस दौरान उसने 22 हजार भी लूट लिए. घटना के समय करण के साथ उसके साथी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babas-palki-yatra-started-during-sai-mahotsav-people-welcomed/">जमशेदपुर

: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत

गोलमुरी खालसा बस्ती में भी लहराया था हथियार

जानकारी के अनुसार करण ने गोलमुरी खालसा बस्ती में भी हथियार लहराया था. बस्ती की रेशम कौर ने बताया कि उनके बस्ती में गणेश पूजा हो रहा है. शनिवार रात करण सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया और प्रिंस सिंह के बेटे रणवीर सिंह को ढूंढने लगा. उसने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और हथियार लहराते हुए चला गया. रेशम ने बताया कि करण गोलमुरी फायरिंग मामले में दो माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है. इस मामले में सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि रात को शिकायतकर्ता थाने में आया था पर उसने लिखित शिकायत नहीं की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही