Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में युवती ने लगाई फांसी, परसुडीह में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया स्थित समृद्धि एनक्लेव निवासी राम सिंघल के घर पर उनकी नौकरानी दीपाली मछुआर (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी राम को तब हुई जब वे सुबह दीपाली के कमरे में गए. कई बार आवाज लगाने पर भी दीपाली ने दरवाजा नहीं खोला. राम ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. दीपाली ने खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे से फांसी लगाई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-academic-scam-in-womens-university-girl-students-on-the-road/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक घोटाला, छात्राएं सड़क पर

रात को खाना खाने के बाद कमरे में लगाई फांसी

राम सिंघल पेशे से सीए है. वह काम से दिल्ली गए हुए थे. मंगलवार रात को वह वापस लौटे तो दीपाली ने ही उन्हें खाना दिया. खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में चले गए. सुबह जब सभी उठे तो पाया कि दीपाली का कमरा बंद है. कई बार दरवाजा भी ठकठकाया पर दीपाली ने दरवाजा नहीं खोला. अंत में पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा को तोड़कर शव को बाहर निकाला. राम ने बताया कि उनके घर पर पत्नी और बच्चे रहते है. दीपाली पिछले डेढ़ साल से उनके घर पर रहकर काम करती थी अचनाक उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इधर, दीपाली की मां बुकी मछुआर ने बताया कि वे लोग पार्वती घाट के पास रहते है. तीन बेटियों में दीपाली मंझली बेटी थी. 30 मार्च को वह घर आई थी पर उसने कभी किसी समस्या के बारे में नही बताया. रात भर घर में रहने के बाद दूसरे दिन वह वापस चली गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-queue-of-vehicles-is-getting-longer-on-nh-49/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 पर लंबी होती जा रही है वाहनों की कतार

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

एक अन्य घटना में परसुडीह स्थित बारीगोड़ा निवासी 70 वर्षीय अंबिका साह की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह की है. अंबिका दूध लेने घर से निकले थे. विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही