Search

जमशेदपुर : झारखंडवासी एकता मंच के टुसू मेला में दिखी संस्कृति की झलक, उमड़ी लाखों की भीड़

Jamshedpur (Ratan Singh) : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से रविवार को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया. इसमें अनुमानित दो से ढाई लाख लोगों ने शिरकत की. मेला में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के करीब कई लोग टुसू व चौड़ल लेकर पहुंचे थे. इसमें सात लोगों को टुसू में, चार व्यक्ति को चौड़ल में तथा चार ग्रुप को बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान अतिथियों के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, ईंचागढ़ की विधायक सबिता महतो, सरायकेला की पूर्व पार्षद सारथी महतो, पूर्व जिला पार्षद चंद्रावती महतो, धालभूमगढ़ से आये शम्भू महतो व उनकी पत्नी संध्या महतो, रमेश हांसदा, बिल्डर विकास सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने की.

[caption id="attachment_836582" align="aligncenter" width="848"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/tusu-1.jpg"

alt="" width="848" height="480" /> कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार[/caption] इसे भी पढ़ें : राम">https://lagatar.in/ram-mandir-pran-pratishtha-ranchi-district-administration-will-keep-a-close-watch-on-anti-social-elements/">राम

मंदिर प्राण प्रतिष्ठाः रांची जिला प्रशासन असामाजिक तत्वों पर रखेगी पैनी नजर

आंदोलनकारियों को किया नमन

इस दौरान मनोहरपुर (पश्चिम सिंहभूम) से आए रंजीत महतो एंड झुमर ग्रुप ने कई टुसु व झूमर गीत गाकर माहौल में चार चांद लगा दिया. वैसे तो दूर दराज से टुसू व चौड़ल लेकर आनेवाले लोग एकदिन पूर्व ही देर रात पहुंच गये थे, लेकिन रविवार को सुबह 10 बजे से अन्य लोगों का आना शुरु हो गया. दोपहर 2 बजते-बजते मैदान में पैर रखने की जगह भी कम पडऩे लगी थी. इस मेला की विशेषता यह है कि आयोजन संपन्न होने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं. अतिथियों ने संयुक्त रुप से वहां देश व राज्य के आंदोलन में अहम योगदान देनेवालों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व कार्यक्रम की शुरुआत की. आयोजकों की ओर से रघुनाथ महतो, शहीद बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो, राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो तथा ईंचागढ़ के पूर्व विधायक स्व. साधुचरण महतो की तस्वीर थी. अतिथियों ने उन तस्वीरों के समक्ष अगरबत्ती जलाकर के पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. मौके पर आयोजकों ने सभी अतिथि व झूमर गायक रंजीत महतो को शॉल, गुलदस्ता व मोमेंटो देकर अभिवादन किया.

[caption id="attachment_836583" align="aligncenter" width="848"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/tusu-2.jpg"

alt="" width="848" height="480" /> गोपाल मैदान में उमड़ी लोगों की भीड़[/caption]
 

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

 

कार्यक्रम का संचालन जिला पार्षद खगेन महतो तथा बिल्डर फणीन्द्र महतो ने किया. इसे सफल बनाने में सुखदेव महतो, कमल महतो, बोड़ाम के पूर्व पार्षद स्वपन महतो, सचिन महतो, विजय महतो, सुनील महतो मीता, चंद्रावती महतो, सत्यनारायण महतो, चुनका मार्डी, सपन महतो, जुगल किशोर मुखी, नकुल महतो, मनोज महतो, नारायण महतो, कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, अशोक महतो, जगदीश राव, ओपा सिंह, राजू बाबा, गोपाल महतो, अजय रजक, दिलीप दास सहित कई सदस्य सक्रिय रहे.

इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/babulals-instructions-to-bjps-media-team-and-spokespersons/">भाजपा

की मीडिया टीम और प्रवक्ताओं को बाबूलाल का निर्देश

झुमर ग्रुप ने लोगों को झुमाया

मंच पर पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा जिले से आई रंजीत महतो एंड ग्रुप की टीम ने लगातार कई टुसू व मकर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. उन्होंने ‘एगो आर कोतो दिन कोली जुग आछे…’, ‘आसबो बोले कोथा दिली, नाई आली मेला…”, ‘ए बाबू तोर मोसी देखा दिलेक देहाते…’ सहित कई गीत प्रस्तुत किया. रंजीत ने इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो हत्याकांड पर एक गीत गाकर उनकी हत्या से जुड़ी यादें ताज़ा कर दी. उनके साथ ताल में ताल मिलाते हुए ईचागढ़ निवासी राम कैलाश यादव ने भी ‘चल जाबो चल गोपाल मैदाने…’ गाकर वाहवाही लुटी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp