Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिड़ला मंदिर में 18 हजार वर्गफीट में बन रही भगवान राम की भव्य रंगोली, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारत के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला ह.  इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलीला विराजमान होंगे. पूरा भारत राममाय हो चुका है. भारत का हर एक व्यक्ति अपने स्तर से इस दिन को अनोखा और ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में लगा हुआ है. इसी क्रम में जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित निर्माणाधीन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर परिसर में 18 हजार वर्गफीट में प्रभु श्री राम की रंगोली बनाई जा रही है. इसके लिए मंदिर परिसर में कारपेट बिछाया गया है और इस पर रंगोली तैयार की जा रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-youth-commits-suicide-by-hanging-himself/">नोवामुंडी

: युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विधायक का मिला है सहयोग

रंगोली आर्टिस्ट विवेक मिश्रा द्वारा बनाई जा रही यह रंगोली बेहद ही आकर्षक है. विवेक ने बताया कि इससे पहले उन्होंने तीन हजार वर्ग फीट में बिष्टुपुर राम मंदिर में रंगोली बनाई गई थी. 22 जनवरी को इस रंगोली को एलईडी स्क्रीन पर ड्रोन के माध्यम से सभी को दिखाया जाएगा. उसी दिन शाम को 11 हजार दीपों से दीपोत्सव कार्यक्रम होगा. विवेक के अनुसार इसके जरिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की तैयारी है. इसके लिए परिसर में चारो ओर कैमरे लगाये गए है. जिसमें प्रतिदिन किये जा रहे कार्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है. इस रिकॉर्डिंग को गिनीज बुक को भेजा जाएगा. उसी के आधार पर वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिलेगा. उन्होंने बताया कि वह रोजाना आठ घंटे मेहनत कर रहे हैं. इसमें लगभग 2300 किलो रंगोली का उपयोग हो रहा है. इस तस्वीर को बनाने के लिए विधायक सरयू राय का भी बहुत सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही