Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान परिसर में स्थापित होगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से शहर में भव्य एवं आकर्षक चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना की जा रही है. 11 मई से शुरू तीन दिवसीय अनुष्ठान के तहत भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. संस्थान के अध्यक्ष अनुप रंजन ने बताया कि संस्थान की ओर से वर्ष 2014 में राज्यवासियों को श्री साईं देवस्थानम् मंदिर का तोहफा दिया गया. उसके बाद 2019 में शिवालय समर्पित किया गया. अब एक नया मंदिर शहरवासियों को समर्पित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-heavy-rain-fourlanes-service-road-submerged/">बहरागोड़ा:

जमकर हुई बारिश,  फोरलेन का सर्विस रोड जलमग्न 

श्री चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण में दो वर्ष लगे

उन्‍होंने बताया कि इसके लिये तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 मई से प्रारंभ होकर 13 मई को संपन्‍न होगा. श्री चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण 2020 में प्रारंभ किया गया. इसके निर्माण में दो वर्ष लगे. यह मंदिर 3000 वर्गफीट में फैला हुआ है. मंदिर में 10 गुंबज होंगे. जिसमें एक वृहद्, तीन मध्य आकार एवं छह छोटे आकार के गुंबज होंगे. मंदिर के उत्तर क्षेत्र में शिवालय एवं दक्षिण क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर है.

11 मई को सुबह निकलेगी कलश यात्रा

अनुप रंजन ने बताया कि 11 मई को सुबह 6 बजे मंदिर में प्रतिमा स्थापना के निमित्‍त कलश यात्रा निकाली जाएगी. तत्पश्चात गौरी गणेश पूजन, मातृका पूजन, समस्त मंडल देवता स्थापना एवं नवग्रह पूजन संपन्न होंगे. 12 मई को वास्तु पूजन, विशेष हवन एवं भगवा चित्रगुप्त की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उस दिन हवन एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम होगा. उसी दिन शाम को 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. 13 मई को प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तों के लिये महाप्रसाद की व्य़वस्था की गई है. साथ ही शहर के कलाकार पंज झा द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी.

प्रेस वार्ता में ये लोग थे मौजूद

साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के चेयरमैन राजीव कुमार, ट्रस्टी नूतन कुमारी, रश्मि नारायण, उदय भाष्कर, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अजय सिन्हा, दिवाकर सिन्हा, सुमित श्रीवास्तव  सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-is-of-no-use-he-is-a-tribal-chief-minister-by-name-sameer-oraon/">हेमंत

सोरेन काम के नहीं, नाम के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं : समीर उरांव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही