Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में पुणे इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों का हुआ भव्य स्‍वागत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में गुरुवार को पुणे इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के पुणे स्थित प्लांट के इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री संतोष डाल्वी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक माने एवं आबिद अली के साथ जीएम स्तर अधिकारी प्रवीण ग्रोवर एवं प्रसाद फुलगिरकर उपस्थित थे. यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं सभी ऑफिस बेयरर द्वारा सभी अतिथियों को गुलदस्ता, स्मृति चिन्‍ह एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें: शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-jagarnath-mahato-said-jmm-will-occupy-80-seats-in-the-upcoming-assembly-elections/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में JMM का 80 सीटों पर रहेगा कब्जा

स्‍वागत में यह कहा यूनियन पदाधिकारियों ने

इस मौके पर आरके सिंह ने कहा कि हमारे यूनियन प्रांगण में आए हुए सभी अतिथियों का बहुत-बहुत स्वागत है. आप टाटा मोटर्स के सभी मजदूरों के साथ मिले और यहां की कार्यशैली को समझें. यहां एसडीटी टीम बड़ी ही सरलता के साथ कार्य करती है, उसका भी निरीक्षण आप करें. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि जमशेदपुर जमशेदजी टाटा के सपनों का शहर है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि कंपनी के साथ ही कंपनी में कार्यरत मजदूरों को प्रगति के पथ पर ले जाएं. ताकि उनका सपना सच हो सके. पुणे एंप्लॉय यूनियन के महामंत्री संतोष ने कहा कि आप सब पुणे स्थित टाटा मोटर्स प्लांट विजिट करें. वहां का वर्क कल्चर देखें. हम सब आपका इंतजार करेंगे. संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-aryan-mishra-of-loyola-ashwin-raj-won-jrd-tata-quiz-dav-patel-nagar-first-runner-up/">जमशेदपुर:

लोयोला के आर्यन मिश्रा,अश्विन राज ने जीता जेआरडी टाटा क्विज, डीएवी पटेल नगर फर्स्ट रनर अप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही