Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे तामोलिया के जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत बताने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित फुचु हेंब्रम खुद को जिंदा साबित करने के लिए एमजीएम अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. यह गड़बड़झाला फुचु के जीजा हलधर माझी की मौत के बाद हुआ है. फुचु ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया का रहने वाला है. उसने अपने जीजा हलधर माझी को 30 मार्च को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसके जीजा की 1 अप्रैल को मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-sp-congress-want-to-strengthen-their-vote-bank-by-snatching-the-rights-of-obcs-through-the-back-door/">पीएम
मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती हैं…
: मैथन के संकट वाले गांवों में डीवीसी ने टैंकर से शुरू की जलापूर्ति
मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती हैं…
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान मिली जानकारी
फुचु ने बताया कि वह अपने जीजा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल गया था. वहां उसे जानकारी मिली कि कागजात में उसे ही मृत बता दिया गया है. इसके बाद वह नाम सुधारने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. अंत में उसने भाजपा नेता विमल बैठा से संपर्क किया जिसके बाद अब एमजीएम प्रबंधन द्वारा एफिडेविट मांगा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-started-water-supply-through-tanker-in-the-distressed-villages-of-maithon/">धनबाद: मैथन के संकट वाले गांवों में डीवीसी ने टैंकर से शुरू की जलापूर्ति
Leave a Comment