Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि राजनीति में प्रतिद्वंदिता होती है और पक्ष विपक्ष दोनों हर मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने की ताक में रहते है. किंतु राजनैतिक मूल्यों का इतना अवमूल्यन नहीं होना चाहिये कि नैतिकता को भी शर्मसार होना पड़े. तीनों ने कहा कि किसी राजनेता पर लांछन लगाने के लिये किसी महिला की नंगी तस्वीर का सहारा लेना एक सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है. अत्याधुनिक युग में कंप्यूटर तकनीक एवं एनीमेशन की सहायता से किसी की फोटो बदल कर दूसरे की फोटो डाल देना बहुत आसान है. किंतु मौरफिंग का यह कार्य जब तक हास्य या व्यंग्य के लिये किया जाए, तब तक स्वीकार्य है. परंतु मौरफिंग, एडीटिंग, फोटोशॉप जैसी तकनीक का उपयोग कर किसी की छवि खराब करना शर्मनाक है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tree-fell-on-electric-wire-power-cut-for-four-hours-in-mango/">जमशेदपुर
: बिजली तार पर पेड़ गिरा, मानगो में चार घंटे गुल रही बिजली दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने स्वास्थ्य मंत्री छवि खऱाब करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. अग्रवाल सम्मेलन के तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि बन्ना गुप्ता अग्रवाल समाज एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि हैं. वे अपने क्षेत्र के विकास के साथ साथ प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं, उसी गति से उनके विरोधी सक्रिय व आक्रामक हो रहे हैं. तीनों ने कहा कि अग्रवाल समाज अग्रवंशी बन्ना गुप्ता के साथ खड़ा है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-begins-trials-for-hydrogen-gas-injection-into-blast-furnaces-at-jamshedpur-works/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन के लिए परीक्षण किया शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment