Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में व्यापारी दीनदयाल की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी बड़े व्यापारी दीनदयाल प्रसाद की प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की रात 9 बजे आग लग गई. आग डेढ़ घंटे से धधक रही है . समस्या यह है की प्लास्टिक फैक्ट्री तक जाने के लिए रास्ता नहीं है. गली कूचे में ही प्लास्टिक फैक्ट्री को खोला गया है. अगल बगल का पूरा इलाका स्लम के रूप में बसा हुआ है. आग लगी के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न है. इसे भी पढ़ें : टी-20">https://lagatar.in/t20-world-cup-sri-lanka-blown-away-by-stoinis-storm-australia-won-by-7-wickets/">टी-20

विश्व कप : स्टोयनिस की तूफान में उड़ा श्रीलंका, 7 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया  

कैंपस में लगे निजी ट्रांसफार्मर से लगी आग

आसपास रहने वाले जानकार लोगों का कहना है कि प्लास्टिक फैक्ट्री के ठीक चारदीवारी के बगल में निजी ट्रांसफार्मर दीनदयाल प्रसाद ने लगवाया है. उसी ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट करने के कारण प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी है. फैक्ट्री के गोदाम तक आंग के पहुंच जाने के कारण आग धधक रही है और पूछने का नाम नहीं ले रही है.

आसपास के घरों को खाली कराया गया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्लास्टिक फैक्ट्री के आसपास जो भी मकान बने हुए हैं उसमें रहने वाले लोगों को पुलिस ने खाली करवाया है. पुलिस लोगों को फैक्ट्री के करीब नहीं जाने दे रही है. वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है वैसी स्थिति में लोगों के पास खड़े होकर तमाशबीन बनने के अलावा और कोई दूसरा चारा नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही