Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) की ओर से शुक्रवार को विमेन गेनिंग ग्राउंड प्रोग्राम के तहत प्रखंड स्तरीय इंटरफेस मीटिंग पोटका थाना में किया गया. मीटिंग में नये थाना प्रभारी विनोद टुडू का स्वागत युवा महिला एवं प्रतिनिधियों के द्वारा पौधा देकर किया गया. इंटरफेस मीटिंग का संचालन प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने की. उन्होंने जानकारी दी कि इस इंटरफेस के माध्यम से महिलाओं, लड़कियों और दिव्यांग महिलाओं की सुरक्षा एवं आपसी तालमेल मजबूत करना, जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ स्थानीय कार्य को मजबूत करना और समुदाय स्तर पर लोगों को संगठित कर सुरक्षित माहौल बनाना ही हमारा लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-foundation-stone-will-be-laid-on-30th-of-kolhan-model-public-school/">चाईबासा
: कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल की 30 को रखी जाएगी आधारशिला
: महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेलरिंग का मिला प्रशिक्षण
: कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल की 30 को रखी जाएगी आधारशिला
महिलाओं के साथ हो रहे हिंसा को रोकने में सहयोग करेंगे - थाना प्रभारी
इस दौरान पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू, एसआई जुगेश सिंह, एएसआई नंदकिशोर राम, कृष्णा कुमार रजक, श्रीराम मदीना, दिनेश गोप, शिवानी हरिजन एवं पंचायत के महिला पंचायत प्रतिनिधि, दिव्यांग महिला, युवा लड़कियां व महिलाएं शामिल हुईं. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं, लड़कियों और दिव्यांग लड़कियों ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और आसपास हो रही हिंसा के बारे में बताया और सुरक्षित माहौल बनाने की मांग की. मौके पर थाना प्रभारी विनोद टुडू ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को रोकने के लिए हम सहयोग करेंगे और जमीनी स्तर पर इसका समाधान करने की कोशिश करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-got-training-in-fashion-designing-and-tailoring/">जमशेदपुर: महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेलरिंग का मिला प्रशिक्षण
Leave a Comment