Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में सजी सुरों की महफिल, सम्मानित किये गये यूजी और पीजी के यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क" (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य मेंशुक्रवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में "शाम-ए-गजल सह सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेस के प्रमुख जीरेन टोपनो, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील सस्पोर्ट्स डिवीजन के हेड डॉ हसन इमाम मालिक और कॉलेज के सचिव व पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकरिया शामिल हुए. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण किया. इस क्रम में उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर स्पार्क तथा स्पार्क के को-ऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहिम को बधाई दी. साथ ही कहा कि स्पार्क हमारे कॉलेज का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो पिछले 20 सालों से अपने छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी कलात्मक प्रतिभाओं को उभार कर उन्हें कलाकार बना रहा है. विशिष्ट अतिथि डॉ मलिक तथा मुख्य अतिथि ने भी सभा को संबोधित किया और स्पार्क की गतिविधियों की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/praveen-who-was-asp-in-jamshedpur-took-charge-as-railway-sp/">जमशेदपुर

में एएसपी रह चुके प्रवीण ने संभाला रेल एसपी का पदभार
समारोह में कॉलेज और शहर का नाम रोशन करने वाले तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इनमें एमकॉम की समन ईरम और एमए मनोविज्ञान की छात्रा सना परवीन और बीएससी फिजिक्स के छात्र ऋतिक ठाकुर शामिल हैं. एमकॉम की समन ईरम पीजी की ओवरऑल टॉपर रही हैं और एमए की छात्रा सना परवीन मनोविज्ञान विषय में टॉपर रही हैं. वही बीएससी फिजिक्स ऑनर्स के छात्र ऋतिक ठाकुर यूजी मे ओवरऑल टॉपर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/efforts-to-curb-organized-crime-dig/">संगठित

अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी
शाम-ए-गजल के नाम से सजी महफिल में सबसे पहले शहर के गजल गायक अजय राय ने गौहर अजीज की लिखी गजल गाकर समां बांध दिया. उनके बाद धृतिमान मंडल, सुजाता भाद्रा, इंद्रनील पाल एवं आंचल सिंह, सौरव चौधरी तथा आयुष मित्रा ने बारी-बारी से मनमोहक गजलें पेश कीं. कार्यक्रम के समापन पर डॉ मोहम्मद जकरिया तथा कॉलेज के संगीत शिक्षक पंकज झा ने भी अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में तबले पर प्रदीप स्वैन, कीबोर्ड पर अरुण थापा, रिदम पर दीपक साहू, बांसुरी के साथ अशोक दास ने संगत की. इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम शहर भर से आए शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों, संगीत प्रेमियों तथा छात्र-छात्राओं से भरा था. कार्यक्रम का संचालन कंवेनर डॉ एसएम याहिया इब्राहिम ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही