Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पिपला में आग से झुलसकर अधेड़ की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत पिपला स्थित कमलाबेड़ा निवासी पलटन महतो (55) आग की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी देते हुए एमजीएम थाना प्रभारी राजू ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे पलटन की घर के बगल में झाड़ियों में आग लग गई थी. पलटन ने आग देखकर उसे बुझाने का प्रयास किया. इस दौरान आग एक ज्वलनशील पदार्थ में लग गई जिससे एक जोर का धमाका हुआ. इस धमाके ने पलटन को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का भी प्रयास किया पर जब तक आग बुझती तब तक पलटन को मौत हो चुकी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही