Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोको फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) :जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको फाटक के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेज दिया हैं. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : एमएस">https://lagatar.in/ms-dhoni-threatens-the-bowlers-throw-less-no-balls-and-wide-balls-or-else-will-leave-the-captaincy-of-csk/">एमएस

धोनी ने गेंदबाजों को दी धमकी, ‘नो-बॉल और वाइड-बॉल’ कम फेंको वरना छोड़ देंगे CSK की कप्तानी

इस्पात एक्सप्रेस से कटकर की आत्महत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोको का फाटक बंद था. उस वक्त मौके से इस्पात एक्सप्रेस गुजर रही थी. सभी लोग ट्रैक पर ही खड़ थे. अचानक वहां खड़ा एक व्यक्ति ट्रेन की आखरी तीन बोगियों के गुजरने से पहले ही ट्रेन के नीचे कूद पड़ा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही