Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक से थोड़ी दूरी पर शनिवार दोपहर मालगाड़ी से कटकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली. शव कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई. मृतक की पहचान बिष्टुपुर के धातकीडीह निवासी के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है. उसने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसका पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-solar-water-tower-installed-in-guavas-primary-school-damaged/">नोवामुंडी

: गुवा के प्राथमिक विद्यालय में लगा सोलर जलमीनार खराब

ट्रेन आते ही पटरी पर लेटकर गया शख्स

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त शख्स काफी देर तक पटरियों के आस-पास टहल रहा था. इस बीच कई ट्रेनें भी गुजरी पर वह ट्रेन के आगे नहीं कूदा. आचानक एक मालगाड़ी को आता देख वह मालगाड़ी के आगे पटरियों पर लेट गया. इतनी देर में मालगाड़ी उसके उपर से गुजर गई. मृतक के शव के दो टुकड़े हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही