Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से गिरकर अधेड़ की मौत, लिफ्ट की जानकारी नहीं होने के कारण हुआ हादसा

 
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर स्थित श्याम कुंज अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवनगर राजेंद्र आश्रम के पास रहने वाले मुचीराम कर्मकार (56) के रूप में हुई है. घटना सोमवार शाम की है. अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि पांचवें तल्ले पर रहने वाली प्रियंका धानुका के यहां मुचीराम अपने पोता पोती को ट्यूशन छोड़ने के लिए आए थे. लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण मुचीराम ने इमरजेंसी वायर खींच कर पांचवे तल्ले पर लिफ्ट का दरवाजा खोल दिया और लिफ्ट के गेट से प्रवेश कर गये. जबकि लिफ्ट उस समय ग्राउंड फ्लोर पर था, जिस कारण से मुचीराम कर्मकार पांचवे फ्लोर से सीधा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रुकी लिफ्ट के छत पर आ गिरे,  जिससे वे घायल हो गए. घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगो एवं गार्ड के सहयोग से घायल को इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मुचीराम को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के अनुसार परिजनों ने इस संबंध में अब तक किसी तरह का कोई आवेदन थाना में नहीं दिया है, फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही