Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुर्शिदाबाद के अधेड़ ने 30 साल छोटी युवती से रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पहली पत्नी के रहते हुए पांच साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक 50 वर्षीय अधेड़ ने अपने से 30 साल छोटी युवती से शादी रचा ली. जानकारी मिलते ही लिव-इन में रह रही महिला बिरसानगर थाना जा पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की. दरअसल, मूल रुप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अब्दुल्ला शेख जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 2 में एक किराए के मकान में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है. इस दौरान वह एक महिला के संपर्क में आया और महिला के साथ लिव- इन में रहने लगा. कुछ दिनों से वह पड़ोस की रहने वाली एक युवती के संपर्क में था. अब युवती के परिजनों ने अब्दुल्ला के साथ उसकी शादी करा दी. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-jn-tata-founder-of-tata-steel-floats/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि, निकली झांकियां

पूर्व से शादीशुदा है अब्दुल्ला

महिला ने बताया कि अब्दुल्ला पूर्व से शादी शुदा है. उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा. अब वह दूसरी युवती के साथ शादी कर अलग रहता है. इसकी सूचना उसने भाजयूमो महिला मोर्चा को दी. जिसके बाद सभी थाने में शिकायत करने पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही