Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लूट के लिए बनाया था नया गैंग, पहली ही घटना के बाद धराये

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर भिलाईपहाड़ी के पास ट्रेलर चालक से लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दाउद खान, मो आदिल, राज मंडल और मो इमरान शामिल है. सभी जुगसलाई के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. वहीं आरोपियों के पास से लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए गए है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-auction-of-boat-operation-in-burudih-dam-canceled-now-auction-on-5th/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन की नीलामी रद्द, अब 5 को निलामी

24-25 सितंबर की देर रात दिया घटना को अंजाम

घटना 24-25 सितंबर के देर रात एक बजे की है. ट्रेलर चालक बिहार से सारण जिला निवासी शंकर सिंह ट्रेलर को ओडिसा से लेकर चांडिल की ओर जा रहा था. रास्ते में भिलाई पहाड़ी के पास दो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने पहले ओवरटेक कर रोका और फिर ट्रेलर के केबिन में चढ़कर मारपीट करते हुए दस हजार रुपये लूट लिए. भागने के क्रम में चालक ने एक स्कूटी का नंबर देख लिया. शंकर ने घटना की जानकारी शंकर ने पुलिस को दी. इधर, पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर लुटेरों की पहचान की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने बताया कि सभी ने हाइवे में चालकों से लूट के लिए गैंग तैयार किया था. यह उनकी पहली घटना थी पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही