Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में बंद पड़ी कंपनी की दीवार के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत बंद पड़ी आईबीपी कंपनी की दीवार अचानक एक शख्स पर गिर गई. दीवार गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दीवार के नीचे से निकालने के प्रयास में जुट गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महिला बंद पड़ी कंपनी आईबीपी के पास लकड़ी चुनने गई थी तभी उनकी नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-legal-information-given-to-villagers-in-legal-awareness-camp/">चांडिल

: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही