Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी स्थित आकाश दीप प्लाजा के गेट के पास गिरकर धातकीडीह निवासी 42 वर्षीय अफरोज मल्लिक की मौत हो गई. अफरोज आकाशदीप प्लाजा में इलाज कराने के लिए पहुंचा था. इधर मौके पर मौजूद आजसू नेता अप्पू तिवारी ने अफरोज की जांच की और उसके परिजनों को सूचित किया. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेस को मदद से अफरोज को टीएमएच लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. बताया जाता है कि अफरोज को दिल की बीमारी थी, उसका इलाज बिष्टुपुर स्थित स्टील सिटी नर्सिंग होम में चल रहा था. वह आकाशदीप प्लाजा में इलाज करवाने आया था. जैसे ही वह गेट के पास पहुंचा वैसे ही गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : गोलमुरी में धातकीडीह के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
Last Updated: Jul 24, 2023 12:00 AM (IST)