Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीमारी से परेशान व्यक्ति ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदर के आजादनगर थाना अंतर्गत यीशू भवन पंप हाउस के पास स्वर्णरेखा नदी से एक शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी 48 वर्षीय राम निरंजन के रुप में की गई. पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी. इधर, परिजनों ने शव की पहचान की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-man-dies-after-being-hit-by-truck-angry-protesters-block-nh-for-three-hours-demanding-footover-bridge/">तोपचांची

: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, आक्रोशितों ने तीन घंटे NH जाम किया

पैरालाइसिस का करा रहे थे इलाज

रिश्तेदार प्रदीप कुमार झा ने बताया कि राम निरजन ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले थे. वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. बीते दिनों पैरालाइसिस अटैक आने पर सोनारी बी ब्लॉक स्थित ससुराल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे. सोमवार सुबह वह घर से 11 बजे 20 रुपये लेकर दाढ़ी बनाने की बात कहकर निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे. घर वालों ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की पर कोई पता नहीं चला. सुबह पुलिस से खबर मिली की एक शव नदी से बरामद किया गया है. शव राम निरंजन का ही था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही