Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर से 32 लाख की लूट पुलिस के लिये बनी पहेली

 

Ashok kumar

Jamshedpur : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से 14 फरवरी को 32 लाख रुपये की लूट का मामला आज चार माह के बाद भी पुलिस के लिये पहेली ही बनी हुई है. पुलिस को मामले में सफलता तो दूर की बात है सुराग तक हाथ नहीं लगा पायी है. समय-समय पर पुलिस यह बयान देती रही है कि गिरोह का पता चल गया है, लेकिन अबतक नतिजा सिफर ही निकला है. 32 लाख की लूट और 10 लाख की सोना ठगी के बाद शहर के व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उनकी घोषणायें भी हवा-हवाई ही साबित हुई है. पुलिस को न तो सफलता हाथ लगी है और न ही व्यापारियों ने आंदोलन ही किया है. अब मामले में परत बैठती जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-dies-in-howrah-hatia-express-train-standing-at-station-for-two-hours/">जमशेदपुर

: हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से शव बरामद, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

झारखंड, बिहार, बंगाल  व ओड़िशा में पुलिस कर चुकी है छापेमारी

मामले का उद्भेदन करने के लिये शहर की पुलिस टीम झारखंड, बिहार, बंगाल और ओड़िशा में छापेमारी कर लौट चुकी है. मामले में पुलिस शहर के बदमाशों को भी टटोल चुकी है. कहीं से भी कुछ हाथ नहीं लगी है. साकची गोलचक्कर के पास 10 लाख की सोना ठगी मामले में तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तक जारी कर चुकी है. ईनाम देने की भी घोषणा की गयी थी. घटना के बाद शहर के बैंकों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की भी सूची बनायी गयी थी. एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन की ओर से जो भी हो सका करने का काम किया गया, लेकिन चार माह के बाद भी पुलिस वहीं पर खड़ी है. [caption id="attachment_331753" align="aligncenter" width="479"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/10-LAKH-SONA-THAGI-300x200.jpg"

alt="" width="479" height="319" /> सोना ठगी करने वाला बदमाश दो लड़कों का कॉलर पकड़कर ले जाते .[/caption]

क्या था मामला

छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारी प्रदुमन मंडल और विजय कुमार सुबह के 10.30 बजे एक बैग में 32 लाख रुपये जमा कराने के लिये पहुंचे हुये थे. इस बीच ही नोटों से भरा बैग लूटकर दो बदमाश फरार हो गये थे. इसके पहले बदमाशों ने पिस्टल की बट से दोनों के साथ मारपीट की थी. घटना के बाद एक कर्मचारी को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थी. रुपये जमा करने दोनों कर्मचारी पैदल ही पहुंचे थे. दोनों जैसे ही केनरा बैंक के गेट के भीतर घुसे थे कि दोनों बदमाश भी पीछे से घुस गए थे और दोनों पर हमला बोल दिया था. घटना के समय भागने का प्रयास करने पर एक कर्मचारी को बदमाशों ने दबोच लिया और पिस्टल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के ठीक चौथे दिन 18 फरवरी की शाम 4.30 बजे दो बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर साकची बसंत टॉकीज के पास 200 ग्राम सोना करीब 10 लाख का सोना ठग लिया था. यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है. बावजूद पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-deadly-attack-on-woman-with-an-ax-also-an-attempt-to-rape/">बोकारो

: महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दुष्कर्म का भी प्रयास 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही