Search

 
 
 

जमशेदपुर : करनडीह में कचहरी ऑफिस के सेफ्टिक टैंक से सड़ा-गला शव बरामद

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित कचहरी ऑफिस के सेफ्टिक टैंक से परसुडीह पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक सड़ा-गला शव बरामद किया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को सेफ्टिक टैंक में फेंक दिया गया होगा. आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब टैंक से अजीब तरह की बदबू आने लगी थी, तब घटना की जानकारी गुरुवार की देर रात को ही परसुडीह पुलिस को दी थी. इसके बाद शुक्रवार को पुलिस जांच में पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/akhilesh-killed-paramjit-singh-in-ghagidih-jail-after-separating-from-the-gang/">जमशेदपुर:

गैंग से अलग होने पर परमजीत सिंह की अखिलेश ने घाघीडीह जेल में करवाई थी हत्या

शव को पहचान पाना मुश्किल

जिस तरह से सड़ा-गला शव बरामद हुआ है उससे शव को पहचान पाना मुश्किल है. इधर हाल के दिनों में किसी के लापता होने की भी शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है. ऐसे में परसुडीह पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है. पुलिस को समझ में नहीं आ र हा है कि आखिर मामला क्या हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सड़क किनारे है कचहरी ऑफिस

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का ही कचहरी ऑफिस करनडीह रेलवे फाटक के ठीक बगल में सालों से खुला हुआ है. लोग यहां पर जमीन से संबंधित कार्य को लेकर ही पहुंचते हैं. यहां पर अंचल के एक कमर्चारी को बैठने की सुविधा दी गयी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात को ही शव को टैंक में डाला गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-theft-by-entering-the-house-in-sonari-accused-arrested-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-free-service-instantly/">जमशेदपुर

: सोनारी में घर में घुसकर लैपटॉप चोरी, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही