Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मामा के घर शादी में आई छह साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई छह वर्षीय जया बेहरा की शनिवार की सुबह 11 बजे तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल तालाब से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. वहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जया के मामा रंजीत ने बताया कि उनके घर में बेटे की शादी है. जया गुवा से अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-youths-injured-after-falling-from-a-scooty-in-a-road-accident/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल
वह सुबह 11 बजे गांव के ही तालाब में अन्य बच्चों के साथ नहाने गई थी. नहाने के क्रम में ही वह गहरे पानी में चली गई. साथ नहा रहे बच्चों ने उन्हें आकर घटना की जानकारी दी. जानकारी पाकर वे तालाब के पास पहुंचे और तालाब में जया को ढूंढ़ने लगे. काफी देर बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया. तालाब से निकालने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस की मदद से जया को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही