Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंदूरदान करने जा रही महिला के गले से झपटमार ने सोने की चेन उड़ाई

 
Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली पानो देवी से झपटमार बदमाश ने बुधवार को गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. पाना देवी पूजा पंडाल में दुर्गा माता को सिंदूरदान करने के लिए जा रही थी. इसी बीच यह घटना घटी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-ranjit-singh-murder-case-akhilesh-singhs-gang-again-overshadowed-paramjit-gang/">जमशेदपुर:

रंजीत सिंह हत्‍याकांड – परमजीत गैंग पर फिर भारी पड़ा अखिलेश सिंह का गिरोह

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की जानकारी इलाके के भाजमो के जिला उपाध्यक्ष नेता संतोष भगत को मिलने पर वह महिला को उलीडीह थाने में लेकर गए. घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह पूजा की थाल लेकर दुर्गा माता को सिंदूर दान करने के लिए बुधवार को जा रही थी. वह अभी पूजा पंडाल के निकट पहुंचने ही वाली थी कि अचानक एक बदमाश पैदल आया और उनके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें:मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-major-accident-on-bandra-worli-sea-link-5-killed-more-than-a-dozen-injured/">मुंबई

: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, 5 की मौत, एक दर्जन से ज्‍यादा घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही