Search

 
 
 

जमशेदपुर : तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, दबकर बच्ची की मौत

 
Jamshdpur (Rohit Kumar) : मंगलवार की शाम आई तेज आंधी–बारिश में शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. इधर, कदमा में पेड़ के नीचे दबने से 10 वर्षीय बच्ची जमुना कालिंदी की मौत हों गई. इस घटना में उसकी छोटी बहन सरस्वती कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जमुना को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल सरस्वती की इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आंधी में शाम 5.30 बजे कदमा जयप्रभा नगर में एक पेड़ गिर पड़ा. पेड़ गुरुपादो कालिदी के घर पर गिरा. गुरुपदों के घर पर घटना के वक्त दोनों बहनें और एक पड़ोसी मौजूद थी. गुरुपदो राज मिस्त्री का काम करता है. घर के अन्य सदस्य भी मजदूर ही हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-topper-became-the-ideal-of-bpm-burmamines-52-children-passed-in-first-class/">जमशेदपुर

: बीपीएम बर्मामाइंस का आदर्श बना स्कूल टॉपर, 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही