Search

 
 
 

जमशेदपुर : मलेरिया को लेकर सदर अस्पताल में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बरसात का मौसम आते हैं मलेरिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. इसे लेकर सदर अस्पताल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए किस तरह से कार्य करना है इसकी रणनीति तैयार की गई. बताया गया कि इस दिशा में मलेरिया विभाग और आईडीएसपी संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करेंगे. इन सारी बीमारियों का एकमात्र उपाय है बचाव, ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक के लोगों को किस तरह से इन बीमारियों से बचाना है विभाग से संबंधित कर्मचारी डोर टू डोर जाकर किस तरह से लोगों को जागरूक करेंगे. इन संबंध में जानकारी कार्यशाला के दौरान दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-cum-hanuman-flag-hoisting-in-baridih-regarding-ramarcha-puja/">जमशेदपुर

: रामार्चा पूजा को लेकर बारीडीह में हुआ भूमि पूजन सह हनुमान ध्वजारोहण

डोर टू डोर चलेगा अभियान

जिला मलेरिया पदाधिकारी ने बताया गया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से ब्रीडिंग चेकर, एमपीडब्ल्यू, फील्ड वर्कर और सर्विलांस इंस्पेक्टर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि सारी बीमारियां मच्छर के काटने से होती है. अक्सर देखा जाता है कि जमे पानी में ही इस मच्छर का जन्म होता है और फिर तरह-तरह की बीमारियां सामने आने लगती है जो कि कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाती है. ऐसे में कार्यशाला के माध्यम से जानकारी हासिल कर एक नई रणनीति के तहत विभाग के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर इस बीमारी से लोगों को बचाने का कार्य करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही