Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं जमशेदपुर महानगर इंटक के राजेश सिंह राजू भी उपस्थित थे. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. वहीं अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने राकेश्वर पांडे का फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस मौके पर महामंत्री ने कहा की कभी में जमशेदपुर में कर्मचारी के रूप में काम करने वाले संजय सिंह द्वारा मजदूर के प्रति लगातार किए गए कार्यों के आधार पर आज राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हम लोगों के समक्ष उपस्थित हैं. उनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-transporting-stalled-for-36-hours-in-maithal-thermal-power-in-protest-against-the-death-of-the-youth/">धनबाद
: युवक की मौत के विरोध में मैथल थर्मल पावर में 36 घंटे से ट्रांसपोटिंग ठप
: गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चिंतित, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
: युवक की मौत के विरोध में मैथल थर्मल पावर में 36 घंटे से ट्रांसपोटिंग ठप
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है : राकेश्वर
वहीं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूर नेताओं को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने समय के साथ कार्य पद्धति और मजदूर हित के कार्यों में लगातार सुधार करते हुए अपने आप को वर्तमान परिपेक्ष में बेहतर साबित किया है. अन्य यूनियन को भी इस यूनियन से सीख लेनी चाहिए. वहीं इंटक के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आपकी टीम के द्वारा किए गए कार्य यह दर्शाता है कि आप सभी मजदूर हितों की रक्षा के लिए तत्पर हैं. आप लोगों के द्वारा स्थायीकरण और सोशल सिक्योरिटी के विभिन्न स्कीम के माध्यम से मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-worried-about-deteriorating-law-and-order-letter-written-to-chief-minister/">जमशेदपुर: गिरती विधि व्यवस्था से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चिंतित, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
Leave a Comment