Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में एक सप्ताह पहले चली थी गोली, पुलिस ने बच्चों का मामला बता की थी लीपापोती

Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में एक सप्ताह पहले ही बच्चों के बीच खेल के दौरान गोली चली थी और एक बच्चे को गोली भी लगी थी. घटना शाम की ही थी और तब पुलिस ने यह कहकर मामले की लीपापोती कर दी थी कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ है. मामला थाने तक पहुंचा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने कहा था कि दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है. इस तरह से मामला दब गया था, लेकिन जब गोली का जख्म नासुर बन गया तब एक सप्ताह बाद सबकुछ सामने आ गया है और पुलिस की बोलती भी बंद हो गयी है. अब पुलिस मामले को साफ झुठला रही है. कह रही है कि पुलिस से भी यह बात छिपायी गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-only-rs-200-a-friend-was-pushed-under-a-goods-train/">जमशेदपुर

: मात्र 200 रुपये के लिये दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला

बादल को कराया गया टीएमएच में भर्ती

गोली लगने के बाद बादल की हालत बिगड़ते ही परिवार के लोग उसे लेकर पहले तो एमजीएम अस्पताल गये थे, लेकिन वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया. यहां पर पुलिस केस बताकर डॉक्टरों ने बिष्टुपुर पुलिस को ही बुलवा लिया. इसके बाद बादल दास का इलाज शुरू कराया गया.

पेट और पैर में लगी है गोली

बादल के पैर और पेट में गोली लगी है. गोली अब भी भीतर ही फंसी है. अब ऑपरेशन कर डॉक्टर गोली निकालने की तैयारी में लगे हुये हैं. बादल के पिता रविंद्र दास ने बताया कि वे टाटा स्टील में ठेका मजदूरी का काम करते हैं. घटना के दिन जब वे शाम को घर पर लौटे थे, तब पता चला था कि बेटे को गोली लगी है. इस बीच परिवार के लोगों ने बादल का इलाज कहां पर करवाया था इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-operations-normalized-on-the-7th-day-of-rail-chakka-jam-at-khemashuli-station/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर रेल चक्का जाम के 7वें दिन सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही