Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फुलडुंगरी में सड़क पार कर रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : घाटशिला के फुलडुंगरी में सड़क पार कर रहे युवक को रविवार को हाइवा ने रौंद दिया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के क्रम में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. युवक का नाम संतोष कुमार है और वह फुलडुंगरी का रहने वाला है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक हाइवा को  रफ्तार में लेकर फरार होने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-conversion-of-religion-in-tinplate-nanak-nagar-uproar-sabotage/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट नानक नगर में धर्म परिवर्तन कराने का विरोध, हंगामा, तोड़फोड़, लाठी चार्ज

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर घाटशिला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की. साथ ही पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की. मौके पर पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि इसके आस-पास में कहीं पर सीसीटीवी कैमरा लगा है या नहीं. युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-two-criminals-arrested-one-managed-to-escape-arms-recovered/">मेदिनीनगर

: दो अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक भागने में सफल, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही