Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा रामजनम नगर में चापड़ से मारकर युवक की हत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर निवासी 20 वर्षीय आकाश हो की सोमवार तड़के चापड़ से मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में ही परिजन आकाश को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर कदमा पुलिस भी एमजीएम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-launched-public-relations-campaign-in-dudhbila-panchayat/">नोवामुंडी

: दुधबिला पंचायत में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रात में दो युवकों से हुई थी झड़प

जानकारी देते हुए मृतक के भाई संतोष ने बताया कि आकाश पानी सप्लाई का काम करता था. बीती रात रोड नंबर एक निवासी मंझला और समीर नामक युवक के उसकी झड़प हुई थी. रात को बस्तीवासियों के हस्तक्षेप के बाद झगड़े को सुलझा लिया गया था. देर रात आकाश घर पर सोया हुआ था तभी मंझला और समीर पहुंचे और आकाश को बुलाकर ले गए. दोनों ने आकाश के सिर पर चापड़ से कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इधर, संतोष के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही