Search

जमशेदपुरः चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, जांच शुरु

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में भीड़तंत्र का खौफनाक मामला सामने आया है. चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 
जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध युवक कथित तौर पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था. आहट मिलने पर घर के लोग और आसपास के पड़ोसी जाग गए और युवक को पकड़ लिया. मौके से भागने की कोशिश के बावजूद वह भीड़ के चंगुल से बच नहीं सका.

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक को बीच सड़क खंभे से बांध दिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में साफ तौर पर युवक के साथ हो रही मारपीट देखी जा सकती है.

इस संबंध में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो कैफ ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी है. हालांकि अब तक न तो मकान मालिक और न ही पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बावजूद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही