Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला से मोबाइल छिनतई कर भाग रहा युवक धराया

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत अलकोर होटल के पास कदमा भाटिया बस्ती निवासी एक महिला का मोबाइल चुराकर भाग रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस उसे थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पैदल ही फोन पर बात करते हुए जा रही थी. इसी दौरान पीछे से बाइक सवार युवक पहुंचा और मोबाइल छीन कर रानीकुदर की ओर भागने लगा. लोगों ने उसका पीछा किया और रानीकुदर के पास पकड़ लिया. युवक ने अपने बाइक के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की थी, जिससे की वह पकड़ में ना आ पाए. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-police-station-driver-dies-due-heart-failure/">मुसाबनी

: थाना के ड्राइवर की हृदय गति रुकने से मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही