Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेल चौक के पास चोरी करते एक लड़का धराया, तीन फरार

 
Jamshedpur (Piyush Kumar Mishra) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास चोरी कर रहे एक लड़के को गुरुवार को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया. हालांकि तीन युवक फरार हो गए. पकड़े गए लड़के के पास से लोगों ने चोरी का सामान और धारदार हथियार बरामद किया है. युवक खुद को आम बागान का रहने वाला बता रहा है. वह अपना नाम कभी कुछ तो कभी कुछ बता रहा है. लोगों का कहना है कि लड़का अपना सही नाम पता नहीं बता रहा है. इलाके के लोगों ने बताया कि वहां आए दिन यहां चोरी करते हैं. कभी पानी का पाइप तोड़ कर ले जाते हैं तो कभी सिक्योरिटी का पाइप व अन्य सामान उठा ले जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-celebrated-dr-syama-prasad-mookerjees-sacrifice-day-as-memorial-day/">जमशेदपुर

: भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया
इलाके में काम चल रहा है. काफी सामान रखा रहता है. लोगों का कहना है कि यह नशेड़ी है और चोरी का सामान बेचकर नशा करता है. ये लोग यहां से साइकिल भी चोरी कर ले जाते हैं. तीन-चार दिन से ये लोग इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को एक घर में चारों युवक पीछे से घुसे थे और पाइप और अन्य सामान चोरी कर रहे थे, तभी किसी ने उन्हें देख लिया. दौड़ाया तो तीन लड़के भाग गए और एक पकड़ा गया. लोगों ने घटना की सूचना साकची थाना पुलिस को दी और पकड़े गए लड़के को पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही