Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदित्यपुर में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर रांची के युवक की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में शनिवार की रात 3 बजे 26 वर्षीय निशांत राज गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गश्त कर रही आदित्यपुर पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच में बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-political-thinking-of-jharkhand-kushwaha-mahasabha/">हजारीबाग

: झारखंड कुशवाहा महासभा का राजनीतिक चिंतन समेत 2 खबरें

डोमिनोज में ट्रेनिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था मृतक

निशांत मूल रूप से रांची का रहने वाला था पर फिलहाल वह गम्हरिया के केरला पब्लिक स्कूल के पास रहता था. निशांत मानगो डिमना रोड स्थित डोमिनोज में ट्रेनिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परिजन शहर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ रांची ले गए. घटना की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन ने बताया कि देर रात काम खत्म कर निशांत वापस अपने घर जा रहा था रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराकर निशांत की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही