Search

 
 
 

जमशेदपुर : ऑटो से प्रतिबंधित मांस लेकर बारीनगर से आजादनगर जा रहा युवक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को पुलिस ने डीलर्स हॉस्टल के पास शनिवार देर रात ऑटो से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे एक युवक को ऑटो समेत धर दबोचा. हालांकि इस बीच ऑटो में मौजूद एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान ऑटो से 200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो साबिर उर्फ सुलतान बताया और बताया कि वह आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपा पुल का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि वह टेल्को बारिनगर निवासी बाबू कुरैशी से प्रतिबंधित मांस लेकर आजादनगर जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही