Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत

 
  • दूसरा घायल एमजीएम से किया गया रिम्स रेफर
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कपाली ओपी क्षेत्र के पूड़ीसिल्ली के पास बीते दिनों हुए सड़क दुर्घटना में घायल 16 वर्षीय सफी अहमद की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. वहीं स्थित बिगड़ने पर अबू तालहा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इधर घटना कारित करने वाले 407 के चालक चांडिल निवासी नकुल कुम्हार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मौके से 407 वाहन को भी जब्त किया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-public-upset-due-to-daily-traffic-jam-on-barajamda-barbil-road/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा-बड़बिल मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाली जाम से जनता परेशान
बता दें कि मंगलवार को दोपहर स्कूटी पर सवार होकर जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी अबू तालहा और सफी अहमद डोबो डैम में नहाने के लिए गए थे. वापसी के क्रम में एक 407 वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही