Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिर को धड़ से अलग कर गांव में घुमाता रहा युवक, गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत कुदलुंग गांव में एक युवक ने व्यक्ति का सिर काट कर हत्या कर दी. इसके बाद और उसके सिर को हाथ में लेकर गांव में घुमाता रहा. युवक सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया. वहां उसे घर वालों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heavy-collision-between-two-bikes-condition-of-one-youth-critical/">धनबाद

: दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की हालत गंभीर
दरअसल एमजीएम थाना क्षेत्र के कुदलुंग निवासी 60 वर्षीय निताई महतो सुबह चार बजे आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकला था. इसी बीच गांव के ही मिथुन नामक युवक ने उनकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया और उसका सिर हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा. सूचना पर निताई का बेटा प्रह्लाद महतो भी मौके पर पहुंचा. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-young-man-dies-in-road-accident-villagers-block-nh-75/">पांकी

: सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने एनएच 75 जाम किया
प्रह्लाद ने बताया कि उसके पिता कुछ काम नही करते हैं. मां सब्जी बेचने का काम करती है. पिता आम चुनने के लिए घर से निकले थे. घर से आधा किमी की दूरी पर मिथुन का घर है. उसने पिता का सिर काट कर हत्या कर दी. उसने पिता के कपड़े तक उतार दिए. अंत में वह पिता के सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया, जहां उसके घर वालों ने उसे रस्सी से बांध दिया. मिथुन ने हत्या क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही