Search

 
 
 

जमशेदपुर : आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा ने किया सामूहिक मंगल पाठ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के तत्वावधान में शनिवार को सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया गया. जुगसलाई एम ई स्कूल रोड स्थित माहेश्वरी मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की लगभग 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया और संगीत में मंगल पाठ का सामूहिक वाचन किया.जुगसलाई के क्षेत्र में यह सबसे बड़ा भक्ति कार्यक्रम था जिसको लेकर स्थानीय महिलाओं में काफी उत्सुकता थी. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के रानीगंज शहर से आई प्रसिद्ध भजन गायिका श्वेता रुनझुन ने अपने भजनों से लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया.इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से मां को 71 चुनरी अर्पण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-banna-gupta-inspected-gulab-bagh-in-mango/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में गुलाब बाग का किया निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, काजल, सिंदूर, बिंदी, फूल, सुहाग चूड़ी सहित अन्य चीजों का गजरा बना कर दादी मां को अर्पण किया गया. रानी सती दादी की पूजा में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप भक्तों ने 7 तालियों को सजा कर दादी मां की महाआरती की. वहीं श्रद्धालुओं ने 18 सवामणि का भोग दादी मां को अर्पित किया इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में लगभग 600 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन को सफल बनाने में पुरुषोत्तम देबुका, रितिका पुरिया, कृष्णा सुरेका, अंजलि तापड़िया, गुंजन तुलस्यान, बिंदु शर्मा, सुनीता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर अध्यक्ष अंकिता लोधा, सचिव श्वेता गनेड़ीवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी शारडा, सह-सचिव आरती बगड़िया, कोषाध्यक्ष सोनी पोद्दार, कृष्णा सुरेखा, पूजा खंडेलवाल, रितिका पुरिया, मधु अग्रवाल, ज्योति सोनी, आरती, रजनी पाडीया, मेघा शर्मा, अंजलि तापड़िया, बिंदु शर्मा, संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही