Search

 
 
 

Jamshedpur : जिले में ''आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार'' कार्यक्रम 30 से

 
  • पंचायतों व निकायों में लाभुकों की सुविधा के लिए बनाए शिविर
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों एवं निकायों में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक ``आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार`` कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर लगाये जाएंगे. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं निकायों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए बात की. इस दौरान शिविर को आम लोगों के लिए सुलभ बताते हुए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक शिविर में ``कल्याण मंच`` के माध्यम से शिविर में ही लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित लाभ एवं परिसम्पतियों का वितरण किया जाये. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-cash-and-liquor-by-cutting-the-roof-of-a-foreign-liquor-shop-in-parsudih/">Jamshedpur

: परसुडीह में विदेशी शराब दुकान का छप्पर काटकर नकद व शराब की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही