Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गोलमुरी थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश, जिला दवेरिया, विश्वाडीह के रहने वाले मुकेश साह उर्फ गौड़ और राहुल साह उर्फ गौड़ को बनाया गया है. नाबालिग लड़की का अपहरण करने की घटना वादी के घर से ही घटी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-land-trader-for-extortion-in-govindpur-shell-recovered/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में रंगदारी के लिये जमीन कारोबारी पर फायरिंग, खोखा बरामद

घटना के बाद आरोपी के साथ नाबालिग लड़की को देखा गया

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि 22 मार्च की रात 3.40 बजे की घटना है. जब नाबालिग की मां जागी, तब अपने लड़की को लापता देखा. इसके बाद खोजबीन शुरू की. पूछताछ के दौरान कई लोगों ने बताया कि उसे मुकेश साह के साथ देखा गया था. मुकेश साह पड़ोस में ही किराये का मकान में पहले रहता था. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब नाबालिग का कुछ भी पता नहीं चला, तब परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत गोलमुरी थाने में 28 मार्च की शाम 7 बजे की. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

मोबाइल लोकेशन तलाश रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस को नाबालिग लड़की का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है. उसके माध्यम से भी पुलिस दोनों के लोकेशन की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों योजना बनाकर फरार हुये हैं या इसके पीछे कोई और कारण भी है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-scorched-while-cooking-admitted-to-hospital/">बोकारो

: खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
[wpdiscuz-feedback id="nz3skkk6os" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही