Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोविंदपुर से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का एक मामला शुक्रवार की रात थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी अजय कुमार कामत, उसके पिता राजेश कामत, अजय की मां मुन्नी कामत और एक रिश्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही सभी नामजद आरोपी फरार हो गये हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-commits-suicide-by-hanging-in-sidgora-vidyapati-nagar/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा विद्यापति नगर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

10 दिनों के बाद थाने तक पहुंचा मामला

घटना के बारे में बताया गया है कि आरोपी का नाबालिग लड़की के घर पर पहले से ही आना-जाना था. घटना के बाद भुक्तभोगी परिवार के लोग आरोपी के घर पर भी पूछताछ के लिये गये थे, लेकिन किसी ने भी सीधे मुंह बात नहीं की. इधर पुलिस पूरे मामले की जांच मोबाइल नंबर के माध्यम से कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-taylor-going-from-haldia-to-chaibasa-fell-under-the-culvert-no-casualties/">जादूगोड़ा:

हल्दिया से चाईबासा जा रहा टेलर पुलिया के नीचे गिरा, कोई हताहत नहीं
[wpdiscuz-feedback id="n9t5epvw5j" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही