Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: उलीडीह से नाबालिग लड़की का अपहरण, माता-पिता को भी बनाया गया है आरोपी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उलीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज किया है. घटना 2 मई की है, लेकिन मामला थाने तक 5 मई को पहुंचा. घटना में नाबालिग के परिवार के लोगों ने आरोपी सूरज कुमार के अलावा खड़िया बस्ती के रहने वाले सूरज के पिता योगेंद्र कुमार सिंह और उसकी मां को भी आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपी किराये के मकान में रहते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fearing-in-laws-rahul-committed-suicide-by-jumping-from-a-7-storey-building/">जमशेदपुर:

ससुरालवालों के भय से राहुल ने की थी 7 मंजिले भवन से कूदकर आत्महत्या

शादी की नीयत से भगाने का लगाया आरोप

मामले में नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाया है. लड़की के लापता होते ही परिवार के लोग लड़के वाले के घर पर भी गये थे, लेकिन वहां पर नाबालिग नहीं थी. पुलिस नाबालिग लड़की और सूरज का मोबाइल नंबर लेकर दोनों का लोकेशन तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जायेगा और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-hanged-in-turiyabeda-maternal-side-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: तुरियाबेड़ा में फांसी से लटकी मिली महिला, मायकेवालों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही