Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में अमनदीप पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मो अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अब्दुल्ला के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की है. पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब्दुल्ला ने आपसी रंजिश में अमनदीप पर गोली चलाई थी. अमनदीप ने उसे पूर्व में मारपीट के मामले में जेल भिजवाया था. इसके बाद से वह सही समय का इंतजार कर रहा था. घटना के दिन अब्दुल्ला का विवाद लवप्रीत के साथ हुआ था. वहां अमनदीप भी पहुंच गया था. इसी दौरान अब्दुल्ला ने उस पर फायरिंग कर दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Golmuri-Futeg-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="369" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-indefinite-strike-of-contract-health-workers-ends-workers-contribute/">मनोहरपुर
: अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, कर्मियों ने दिया योगदान
: आशीर्वाद के सामूहिक विवाह अनुष्ठान में 26 जोड़ी दूल्हा और दुल्हन की हुई शादी
alt="" width="600" height="369" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-indefinite-strike-of-contract-health-workers-ends-workers-contribute/">मनोहरपुर
: अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, कर्मियों ने दिया योगदान
पूर्व में थी दोस्ती, विवाद के बाद हो गए थे दुश्मन
सिटी एसपी ने बताया कि पूर्व में अमनदीप और अब्दुल्ला को दोस्ती थी पर मारपीट के एक मामले में अमनदीप के शिकायत के बाद अब्दुल्ला जेल चला गया था. इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी. 25 फरवरी की रात आरएस टावर के पास बाइक से कैंची मारने के दौरान लवप्रीत के साथ विवाद होने लगा था. इसी दौरान अमनदीप अपने साथ राजा सिंह और गुरप्रीत के साथ वहां पहुंचा. इधर अमन सफेदी और शेख फैज भी अब्दुल्ला की ओर से आ गया. दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद अब्दुल्ला ने गोली चला दी, जो अमनदीप को लगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-26-pairs-of-bride-and-groom-married-in-mass-wedding-ritual-of-blessings/">बहरागोड़ा: आशीर्वाद के सामूहिक विवाह अनुष्ठान में 26 जोड़ी दूल्हा और दुल्हन की हुई शादी
Leave a Comment