Search

जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग का 4 बार करवाया गर्भपात

Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर न्यू आजादनगर रफ्फार कॉलोनी का रहनेवाला मो. अफजल ने उसका शारीरिक शोषण किया. इस बीच उसका चार बार गर्भपात भी करवाया. अंततः आरोपी की ओर से शादी से साफ मुकर जाने पर मामला मानगो थाने तक पहुंचा. पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-chopra-did-her-first-photoshoot-with-daughter-malti-both-looked-cute-together/">प्रियंका

चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कराया पहला फोटोशूट, एक साथ क्यूट लगी दोनों

माता-पिता बुढ़ी दादी को देखने जाते थे औरंगाबाद

घटना के बारे में नाबालिग लड़की का कहना है कि वह जेकेएस कॉलेज में आइए सेकेंड इयर की छात्रा है. उसके माता-पिता बराबर बुढ़ी दादी को देखने के लिये औरंगाबाद चले जाते थे. इस बीच ही न्यू आजादनगर का रहने वाले मो. अफजल उसके घर पर चले आता था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था.

मौसी के घर पर भी बनाता था शारीरिक संबंध

नाबालिग लड़की ने मामले में कहा है कि आरोपी अफजल उसे अपनी मौसी के घर पर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाता था. इस बीच शादी के लिये दबाव देने पर वह झांसा देकर चुप करवा देता था. वर्तमान में आरोपी ओल्ड पुरूलिया रोड में रहता है.

चार बाद दवाई खिलाकर करवाया गर्भपात

नाबालिग का कहना है कि वह इस बीच चार बार गर्भवती हो गयी थी. इस बीच बार-बार दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा देता था. मामला खुलने पर 22 दिसंबर 2022 को लोग जुटे थे और इस बारे में बातचीत भी की थी. इस बीच आरोपी की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया था. समय पूरा होने पर वह शादी से साफ मुकर गया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/government-said-part-of-bbcs-documentary-propaganda-on-modi-british-pm-rishi-sunak-said-he-does-not-agree/">केंद्र

सरकार ने कहा, मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री दुष्‍प्रचार का हिस्‍सा, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी कहा, वे सहमत नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp