Search

 
 
 

जमशेदपुर : विशाल सिंह हत्याकांड व मानगो फायरिंग में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास फायरिंग करने के आरोपी कुंदन सिंह को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुंदन को उसके उलीडीह स्थित घर से गिरफ्तार किया. मानगो में फायरिंग करने के बाद वह शहर छोड़कर फरार होने की फिराक में था. घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद छापामारी कर उसे पकड़ लिया गया. हालांकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुंदन पर साल 2018 में उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई में विशाल सिंह की हत्या का आरोप था. इस मामले में अदालत ने उसे दोषी पाया था जिसके बाद से ही कुंदन फरार चल रहा था. विशाल सिंह हत्याकांड मामले में जनवरी 2023 में कोर्ट से फैसला आया था जिसमें कुंदन समेत अन्य को सजा हुई थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-minister-joba-majhi-inaugurated-shravani-fair-in-mahadevshal/">चक्रधरपुर

: महादेवशाल में मंत्री जोबा माझी ने श्रावणी मेले का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही